कावेरी प्रियम: दिल दिया गल्ला में मासूम दिखने वाली अमेरिकन कौन है ?

kaveri priyam bio in hindi

Kaveri Priyam bio in hindi : हाल ही में दिसम्बर 2022 में एक नया शो सब टीवी पर शुरू हुआ है जिसकी कहानी काफी रौचक है। इस टीवी सीरियल में हम देखते है की इसमें काफी नए कलाकार आये है। ऐसी ही एक अदाकारा है जो भारतीय सिनेमा में एक जाना माना नाम है। 

हम बात कर रहे है कावेरी प्रियम की जो इस शो में अमृता बरार का रोल निभा रही है। कावेरी प्रियम के बारे में हम कुछ सामान्य जानकारी इस आर्टिकल में बताने जा रहे है। 

Table of Contents

कावेरी प्रियम कौन है ? 

कावेरी प्रियम का नाम भारतीय सिनेमा में काफी पुराना है। कावेरी का जन्म बिहार के बोकारों झारखण्ड में हुआ था। इन्होने साल 2015 में भारतीय सिनेमा में काम करना शुरू हुआ था। इन्होने कई सीरियल में काम किया है जिसमे “ये रिश्ते हैं प्यार के” में ‘कुहू माहेश्वरी’ प्रमुख है। 

कावेरी के बारे में मुख्य जानकारी – 

पूरा नामकावेरी प्रियम
उपनामकावेरी
जन्म22 अक्टूबर 1994
जन्म स्थानबोकारो, झारखंड, भारत
आयु/उम्र27 वर्ष
जन्मदिन22 अक्टूबर
पेशाअभिनेत्री
हाइट (लगभग)5′ 4″ फीट
आंखों का रंगकाला
बालों का रंगगहरा भूरा
पुरस्कारलायंस गोल्ड अवार्ड्स 2019
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिंदू धर्म
नेट वर्थज्ञात नहीं

कावेरी प्रियम का जन्म झारखंड के बोकारों में हुआ था। प्रियम को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। इनके पिता सेल ( स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ) में एक मेनेजर के पद पर कार्यरत थे। इनका एक बड़ा भाई भी है रितेश आनंद जो ब्रिटिश टेलीकॉम में वित्तीय विश्लेषक हैं।

इनकी शिक्षा की बात करें तो इन्होने अपनी पढ़ाई वेल्लोर से पूरी की है उसके बाद वो मुंबई चली गई थी। इन्होने अपने मॉडलिंग की शुरुआत कुछ छोटे विज्ञापन से की थी जिसके बाद इनको काफी प्रसिद्धी मिली और आज यह भारतीय सिनेमा का एक जाना माना चेहरा है। 

सवाल-जवाब

कावेरी प्रियम का जन्म कहा हुआ था ? 

कावेरी प्रियम का जन्म बोकारों झारखण्ड में हुआ है।